वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
उन्होंने कहा कि हर कोई चाहता है कि पश्चिम बंगाल से 15 साल का जंगल राज खत्म हो। बंगाल के लोग तृणमूल कांग्रेस के ‘कुशासन’ से तंग आ चुके हैं और पार्टी को सत्ता से बेदखल करना चाहते हैं।
पश्चिम बंगाल के सिंगूर की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां से घुसपैठियों को वापस भेजना होगा। उन्होंने कहा कि हर कोई चाहता है कि पश्चिम बंगाल से 15 साल का जंगल राज खत्म हो। बंगाल के लोग तृणमूल कांग्रेस के ‘कुशासन’ से तंग आ चुके हैं और पार्टी को सत्ता से बेदखल करना चाहते हैं।
बांग्ला को नहीं दिला पाई शास्त्रीय भाषा का दर्जा
प्रधानमंत्री ने कहा, हमें पश्चिम बंगाल और देश के विकास के लिए वंदे मातरम् को मंत्र बनाना होगा भाजपा के केंद्र में सत्ता में आने के बाद बांग्ला को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिला। तृणमूल कांग्रेस केंद्र में यूपीए सरकार का हिस्सा रही थी, लेकिन तत्कालीन सरकार ने बांग्ला को शास्त्रीय भाषा का दर्जा नहीं दिया।